ब्रेकिंग
दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत

JDU विधायक पप्पू पांडेय की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया वारंट; क्या हैं आरोप?

Bihar News: भू-माफिया संरक्षण मामले में जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ गई हैं. गोपालगंज की कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है. पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोपालगंज के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भू-माफियाओं को संरक्षण देने के मामले में उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किया गया है। इस मामले में विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय और राहुल तिवारी पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। 


पुलिस कभी भी इनकी गिरफ्तारी कर सकती है। कोर्ट से वारंट निर्गत होने के बाद एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। अब तक इस मामले में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता