ब्रेकिंग
Bihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददBihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मदद

जेडीयू प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, वोटिंग के दिन गाड़ी पर झंडा लगाकर घूमने का आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव में नोखा सीट से जेडीयू प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मतदान के दिन अपनी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सीओ मधुसूदन चौरसिया के आवेदन पर FIR दर्ज

बिहार
वायरल वीडियो पर एक्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: नोखा विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। मतदान के दिन अपनी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गयी है। सीओ मधुसूदन चौरसिया ने इस बात की पुष्टि की है। 


अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें नोखा से जेडीयू के उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी मतदान के दिन अपनी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाकर घूम रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार यदि कोई प्रत्याशी वोटिंग के दिन पार्टी का झंडा या प्रचार सामग्री का प्रदर्शन करता है तो यह आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। जेडीयू प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी पर केस दर्ज होने के बाद नोखा में राजनितिक हलचल तेज हो गयी है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।