ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

Bihar News: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थियों से उतरवाया मंगलसूत्र, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; मजिस्ट्रेट बोले- ऊपर से आदेश है

Bihar News: जमुई जिले के मलयपुर स्कूल में आयोजित बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थियों से मंगलसूत्र उतरवाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एडमिट कार्ड में पाबंदी का उल्लेख न होने के बावजूद गहने उतरवाए गए, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के मलयपुर स्थित प्लस टू हाई स्कूल में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक विवाद सामने आया है। परीक्षा देने आई महिला अभ्यर्थियों से मंगलसूत्र सहित सभी गहने उतरवा लिए गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


भागलपुर निवासी गोपाल चौधरी अपनी पत्नी प्रिया कुमारी को परीक्षा दिलवाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब एडमिट कार्ड में ऐसी किसी पाबंदी का जिक्र नहीं है, तो फिर मंगलसूत्र उतरवाना कहां तक उचित है? 


उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कई महिला अभ्यर्थियों ने विरोध भी किया लेकिन मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के सख्त निर्देशों के कारण सभी को अपने गहने, खासकर मंगलसूत्र, उतारकर अपने परिजनों को सौंपने पड़े। इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट का कहना था कि यह आदेश ऊपर से आया है और वे केवल निर्देशों का पालन कर रहे हैं। 


अभ्यर्थी सोनम कुमारी, पूजा कुमारी, दीपा कुमारी और राखी कुमारी ने भी बताया कि एडमिट कार्ड में कहीं भी मंगलसूत्र या किसी अन्य आभूषण के प्रतिबंध का उल्लेख नहीं था। इसके बावजूद उन्हें सभी गहने उतारने को कहा गया, जिसे उन्होंने अपमानजनक और असंवेदनशील बताया।





रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता