ब्रेकिंग
बिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूलीपटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेटबिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूलीपटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेट

स्केटिंग करते बाबा धाम के लिए निकले जमुई के 3 युवक, यूट्यूबर बनने की मन्नत को लेकर 105 KM की यात्रा

जमुई का युवक शुभम कुमार अपने दो साथियों के साथ सुल्तानगंज से देवघर तक 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा लगातार स्केटिंग करते हुए पूरी कर रहा है। उसका कहना है कि सफल यूट्यूबर बनने की मन्नत लेकर वह तीसरे साल भी यह कठिन यात्रा कर रहा है।

बिहार न्यूज
सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिला में सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ के दरबार में आस्था के कई अनोखे रंग देखने को मिलते हैं। कोई दंडवत प्रणाम करते हुए देवघर पहुंचता है तो कोई डाक बम बनकर सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करता है। इसी कड़ी में बिहार के जमुई जिले का 3 युवक अपने अनोखे संकल्प और कठिन साधना के कारण कांवड़ पथ पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


जमुई निवासी शुभम कुमार अपने दो सहयोगी साहिल कुमार पांडेय और सन्नी कुमार के साथ पिछले तीन वर्षों से लगातार सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर लगभग 105 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा स्केटिंग करते हुए पूरी कर रहे हैं। पूरे रास्ते शुभम लगातार शारीरिक स्ट्रेचिंग करते हुए आगे बढ़ते हैं और "हर-हर महादेव" तथा "जय शिव शंभू" के जयकारे लगाते रहते हैं। उनका यह अनूठा अंदाज कांवड़ पथ पर चल रहे श्रद्धालुओं और राहगीरों को हैरान कर देता है। बड़ी संख्या में लोग रुककर उनका उत्साह बढ़ाते हैं और मोबाइल कैमरे में इस अनोखी यात्रा को कैद करते नजर आते हैं।


शुभम बताते हैं कि इस कठिन यात्रा के पीछे उनकी एक खास मनोकामना जुड़ी है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि वह यूट्यूब पर वायरल हों और एक सफल कंटेंट क्रिएटर के रूप में अपनी पहचान बना सकें। उनका कहना है कि उन्होंने स्केटिंग की कला भी यूट्यूब के माध्यम से ही सीखी है। अभ्यास के दौरान कई बार गिरने से उन्हें चोटें लगीं, कपड़े फट गए, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और अभ्यास के दम पर आज वह कई अन्य युवाओं को भी स्ट्रेचिंग सिखा रहे हैं।


शुभम का कहना है कि अपनी इसी मन्नत को पूरा करने के लिए वह लगातार तीसरे वर्ष इस कठिन यात्रा को पूरा कर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे हैं। वहीं उनके सहयोगी साहिल कुमार पांडेय और सन्नी कुमार भी इस पूरी यात्रा में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। तीनों युवाओं ने बताया कि अब उनकी अगली तैयारी बाबा केदारनाथ की कठिन यात्रा को भी इसी अनोखे अंदाज में पूरा करने की है।


सोशल मीडिया के दौर में जहां युवा अपनी अलग पहचान बनाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं, वहीं शुभम और उनके साथियों की यह अनूठी कांवड़ यात्रा आस्था, संकल्प, मेहनत और जुनून का प्रेरणादायी उदाहरण बन गई है। कांवड़ पथ पर उनकी यह साधना श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।



स्केटिंग करते बाबा धाम के लिए निकले जमुई के 3 युवक, यूट्यूबर बनने की मन्नत को लेकर 105 KM की यात्रा स्केटिंग करते बाबा धाम के लिए निकले जमुई के 3 युवक, यूट्यूबर बनने की मन्नत को लेकर 105 KM की यात्रा स्केटिंग करते बाबा धाम के लिए निकले जमुई के 3 युवक, यूट्यूबर बनने की मन्नत को लेकर 105 KM की यात्रा

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता