ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

जमुई पैक्स चुनाव में हिंसा: वोट देने जा रहे युवक की पिटाई, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

जमुई के काकन पंचायत में पैक्स चुनाव के मतदान के दौरान वोट देने जा रहे एक युवक की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई: जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत काकन पंचायत में पैक्स चुनाव के मतदान के दौरान गुरुवार सुबह हिंसक झड़प और मारपीट की घटना सामने आई। मतदान केंद्र के समीप एक युवक की कथित तौर पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई।


घायल युवक की पहचान नवल सिंह के पुत्र शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में ही शैलेंद्र कुमार पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।


घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सतीश सुमन, टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल शैलेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि सुभाष महतो उर्फ वीरप्पन, सौदागर महतो, निवास महतो, दीपू महतो, हृदय यादव समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने भी काकन पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। क्षेत्र को संवेदनशील बताते हुए उन्होंने पहले ही जिला प्रशासन से मतदान केंद्र बदलने की मांग की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस लेकर प्रत्याशी कोमल कुमारी का समर्थन कर दिया और उनके पोलिंग एजेंट के रूप में मतदान केंद्र जा रहे थे।


उनका आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोकते हुए कहा कि उन्हें वोट डालने की जरूरत नहीं है और उनका वोट पड़ जाएगा। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल ने यह भी दावा किया कि पैक्स चुनाव को लेकर पहले से तनाव का माहौल था। उनके अनुसार, एक पक्ष निर्विरोध चुनाव चाहता था, लेकिन दूसरे प्रत्याशी के मैदान में उतरने के बाद विवाद बढ़ गया था।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मतदान केंद्र और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता