ब्रेकिंग
पटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्मपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्म

जमुई में हिंसा और तोड़फोड़ मामले में 6 उपद्रवी गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की तस्वीरें

जमुई में NEET (UG) पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा और तोड़फोड़ की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया और उनकी तस्वीरें जारी कर छात्रों व अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

बिहार न्यूज
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

जमुई: NEET(UG) पेपर लीक मामले को लेकर असमाजिक तत्वों ने जमुई में जमकर उत्पात मचाया और उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया और सभी की तस्वीरें भी जारी की। जमुई पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों और विचारों को अभिव्यक्त करने का अधिकार हर नागरिक को है। छात्र हमारे देश के भविष्य हैं और उनकी ऊर्जा ही राष्ट्र निर्माण की शक्ति है। 


जिला प्रशासन आप सभी से पुलिस को सहयोग करने की अपील करता है। छात्रों से कहा गया है कि वो अपनी मांगों के लिए केवल शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीकों का ही उपयोग करें। आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या हिंसा ना करें। सार्वजनिक और राष्ट्रीय संपत्ति असल में आपकी और हमारी अपनी संपत्ति है। इसकी क्षति देश और समाज की ही क्षति है। सभी माता-पिता से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों का मार्गदर्शन करें। 


उन्हें किसी भी प्रकार की अवैध या हिंसक गतिविधियों में शामिल होने से रोकें। साथ ही माहौल और विधि व्यवस्था को बिगाड़ने में जो असामाजिक तत्व शामिल हैं, उनकी पहचान करने में जिला प्रशासन की मदद करें, ताकि उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा सके। कानून को हाथ में लेना और सरकारी या निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना एक अत्यंत निंदनीय कृत्य है। ऐसा व्यवहार छात्रों के उज्जवल भविष्य और उनकी छवि को प्रभावित करता है। जिला प्रशासन आपकी जायज मांगों को सुनने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने के लिए हमेशा तत्पर है। कृपया शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें। 


बता दें कि नीट पेपर लीक को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन की आग अब जमुई जिले तक पहुँच चुकी है। जिसको लेकर आज कुछ छात्र संगठनों ने शहर के कचहरी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन काफ़ी शांति पूर्ण तरीके से चल रहा था, तभी कुछ आसामजिक तत्त्व छात्रों की भीड़ मे घुस कर शहर के महिसौरी चौक पर जमकर उत्पात मचाया। 


चौक पर मौजूद पुलिस बेरीकेडिंग को तोड़ कर उसे तहस नहस कर दिया गया। जिसके बाद जमुई पुलिस हरकत मे आती है और उपद्रवियों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए सभी उपद्रवियों को खदेड दिया। पुलिस की कारवाई मे छह उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इधर जिले में बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए जमुई पुलिस ने जनहित में एक अपील जारी की है। पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया है।


जिला प्रशासन द्वारा जारी इस पोस्टर में कहा गया है कि "लोकतंत्र में अपनी मांगों और विचारों को व्यक्त करने का अधिकार हर नागरिक को है। छात्र हमारे देश के भविष्य हैं और उनकी ऊर्जा ही राष्ट्र निर्माण की शक्ति है। वही जमुई पुलिस द्वारा उपद्रव में शामिल लोगों के फोटो भी जारी की गयी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता