ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

दिनदहाड़े बुजुर्ग रेलकर्मी से लाखों की लूट, पुलिस चौकी के पास वारदात से मचा हड़कंप

Bihar News: जमुई जिले के झाझा में दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी से बैंक से निकाले गए दो लाख रुपये छीन लिए, जिससे इलाके...

दिनदहाड़े बुजुर्ग रेलकर्मी से लाखों की लूट, पुलिस चौकी के पास वारदात से मचा हड़कंप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में बढ़ती छिनतई की घटनाओं के बीच जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक बुजुर्ग सेवानिवृत्त रेलकर्मी को निशाना बनाते हुए उनसे दो लाख रुपये लूट लिए। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर हुई।


पीड़ित विशुनदेव यादव ने बताया कि वह दोपहर करीब ढाई बजे State Bank of India की शाखा से दो लाख रुपये निकालकर अपने घर संसारपुर लौट रहे थे। पैसे उन्होंने अपनी पोती की शादी के लिए निकाले थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि कोई पहले से उनकी हर गतिविधि पर नजर रखे बैठा है।


घटना के दौरान झाझा बस स्टैंड के पास एक युवक ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे किसी तरह आगे बढ़ गए। इसके बाद जैसे ही वह एकडारा के पास पहुंचे, तभी घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और तभी तीसरे बदमाश ने उनके थैले में रखे रुपये छीन लिए।


पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में हुआ और अपराधी पैसे लेकर फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।


पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पोती की शादी के लिए बड़ी उम्मीद के साथ पैसे लेकर घर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अपराधियों ने उनकी खुशियों पर पानी फेर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।