ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

तेज रफ्तार हाइवा ने कार और बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्री की मौत; पत्नी गंभीर

जमुई के बटिया जंगल में तेज रफ्तार हाइवा ने कार और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने हाइवा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Road Accident
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Road Accident: चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर बटिया थाना क्षेत्र के बटिया जंगल स्थित चिरन पुल के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाइवा ने पहले एक कार में टक्कर मारी और फिर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार पिता और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। 



दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतकों की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी सुशील कुमार बरनवाल (38) और उनकी तीन वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। सुशील अपनी पत्नी छाया कुमारी (35) और बेटी के साथ बाइक से झारखंड के गिरिडीह थाना क्षेत्र के तीसरी इलाके स्थित ससुराल जा रहे थे।



बताया जा रहा है कि चिरन पुल के पास ढलान पर बाइक आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार हाइवा आया। हाइवा ने पहले आगे चल रही कार में जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हाइवा ने पीछे चल रही बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।



टक्कर इतनी भीषण थी कि सुशील कुमार बरनवाल और उनकी तीन वर्षीय बेटी हाइवा के पहिए के नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छाया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सोनो रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।



देवघर से जमुई के खैरमा जा रहे कार चालक मो. अरमान खान ने बताया कि वह ढलान पर कार को धीरे-धीरे चला रहे थे। उनके पीछे बाइक सवार परिवार चल रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार हाइवा आया और पहले उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद हाइवा ने बाइक को रौंद दिया।



घटना की सूचना मिलते ही बटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हाइवा के नीचे दबे पिता-पुत्री के शवों को निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला।हादसे के बाद चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर जाम लग गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया।



पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल हाइवा को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और हाइवा चालक की भूमिका की जांच कर रही है। इधर, पिता और मासूम बेटी की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता