ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार: अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत, महिला समेत 5 युवकों की गयी गई जान; गर्भवती बेटी जख्मी

JAMUI/NAWADA: बिहार सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर बिहार के अलग अलग जिलों में तीन अलग अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौ

बिहार: अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत, महिला समेत 5 युवकों की गयी गई जान; गर्भवती बेटी जख्मी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

JAMUI/NAWADA: बिहार सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर बिहार के अलग अलग जिलों में तीन अलग अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है और एक गर्भवती महिला घायल बताई जा रही है. वही अनियंत्रित ट्रक पूरी रफ्तार में डिवाइडर से टकराने से ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतकर अपना विरोध प्रदर्शन किया.


 घटना गुरुवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. दूसरी तरफ अपनी गर्भवती बेटी को डॉक्टर से दिखाकर लौट रही एक महिला की मौत सड़क हादसे में हुई है. 


वही नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के पास अनियंत्रित ट्रक पूरी रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराया. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के चालक और खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है.


बता दे कि जमुई जिले के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के दिघोत गांव निवासी बिनय कुमार,  धनराज कुमार और रामप्रवेश कुमार के रूप में की गयी. सभी की आयु 14 से 17 साल के बीच की होगी. इस हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने सड़क पर उतकर अपना विरोध प्रदर्शन किया.  थोड़ी देर के बाद पुलिस के द्वारा सड़क जाम हटा लिया गया. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.


वही जमुई के खैरा थानाक्षेत्र में एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई. खैरा-सोनो मुख्य मार्ग के हरदीमौह के पास एक ऑटो और पिकअप के बीच टक्कर हो गयी. इस बीच सड़क पार कर रही दो महिलाओं पर ऑटो पटल गया. जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गयी. और गर्भवती महिला घायल हो गई.


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता