ब्रेकिंग
Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

जमुई के 3 गांवों में डायरिया का कहर: एक साथ कई बच्चे बीमार, एक की मौत

JAMUI: जमुई में डायरिया के कहर से लोग परेशान हैं। गांव में एक साथ कई बच्चे बीमार हो गये हैं। डायरिया से ग्रसित एक बच्चे की मौत हो गयी है। वही चार बच्चों की हालत काफी खराब है।

जमुई के 3 गांवों में डायरिया का कहर: एक साथ कई बच्चे बीमार, एक की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में डायरिया के कहर से लोग परेशान हैं। गांव में एक साथ कई बच्चे बीमार हो गये हैं। डायरिया से ग्रसित एक बच्चे की मौत हो गयी है। वही चार बच्चों की हालत काफी खराब है। बरहट प्रखंड के दो गावों में डायरिया के प्रकोप से हड़कंप मचा हुआ है। दो दिन पूर्व एक ही परिवार के तीन बच्चों में एक की डायरिया से मौत और दो की हालत नाजुक बनी हुई है।


 इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भलूका,बाझिपयार और दो बटिया गांव में  कैंप लगाया है। जहां मरीजों की जांच की जा रही है। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को पानी को उबालकर और उसे ठंडा करके पीने की सलाह दी है। लोगों को ठंडा खाने से मना किया है। किसी तरह परेशानी होने पर तुरंत आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क कर अस्पताल पहुंचने की बात कही है। 


डॉक्टरों ने कहा कि इस मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरते। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि बरहट प्रखंड के दो गांव में डायरिया का कहर देखा जा रहा है। दो 2 दिन पूर्व भालुका बांझीपियार में एक बच्चे की मौत हो गई थी वहीं दो की स्थिति गंभीर है। फिलहाल दोनों बच्चों की हालत में सुधार हुआ है। 


आज दो बटिया गांव में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला जिसकी जानकारी मिलते ही तुरंत स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया गया और सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एक बच्चा और एक महिला भी इस बीमारी से ग्रसित है। फिलहाल गंभीर स्थिति में महिला को एंबुलेंस के जरीये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बच्चों का इलाज जारी है। गांव में दवा का वितरण किया जा रहा है। वही गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है। डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि फिलहाल गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। डॉक्टर की नजर लगातार बरहट प्रखंड के कई गांवों पर बनी हुई है।

जमुई के 3 गांवों में डायरिया का कहर: एक साथ कई बच्चे बीमार, एक की मौत

जमुई के 3 गांवों में डायरिया का कहर: एक साथ कई बच्चे बीमार, एक की मौत

जमुई के 3 गांवों में डायरिया का कहर: एक साथ कई बच्चे बीमार, एक की मौत

जमुई के 3 गांवों में डायरिया का कहर: एक साथ कई बच्चे बीमार, एक की मौत


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता