ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

जमुई में करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, चापाकल पर पानी भरने के दौरान हादसा

JAMUI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जमुई से जहां करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि चापाकल पर पानी भरने के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ. हादस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जमुई से जहां करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि चापाकल पर पानी भरने के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ. हादसे के बाद घर में मातम पसरा है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. दोनों के शव का जमुई सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. 

घटना जिले के झाझा थाना इलाके की है. जहां डीएसपी आवास स्थित हेलाजोर मोहल्ले में यह हादसा हुआ. मृतकों की पहचान बिनोद साव की बेटी सोनाली कुमारी (12) और उनकी पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम सोनाली चापाकल पर पानी भरने गई थी. तभी करंट लगने से वह चिल्लाने लगी. जब मां उसकी चीख सुनकर उसे बचाने गई तो वो भी करंट की चपेट में आ गई. जिसके कारण दोनों बुरी तरह झुलस गए. 

आनन फानन में दोनों को झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया.


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Gautam Kumar

FirstBihar संवाददाता