ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

Bihar News: बिहार में ट्रेनिंग के दौरान पांच महिला पुलिस जवान बेहोश, दो की हालत गंभीर

Bihar News: जमुई के मलयपुर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के दौरान 5 महिला पुलिस जवान बेहोश हो गईं। जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के मलयपुर स्थित पुलिस लाइन में चल रही ट्रेनिंग के दौरान मंगलवार शाम पांच महिला पुलिस जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद वे एक-एक कर बेहोश होकर गिरने लगीं। अन्य जवानों की मदद से सभी को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया।


बेहोश हुई महिला जवानों की पहचान शिवानी कुमारी, रोशनी कुमारी, प्रिया कुमारी, शिल्पी कुमारी और एक अन्य शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। सभी हाल ही में बिहार पुलिस में नियुक्त हुई हैं और इन दिनों उनकी ट्रेनिंग मलयपुर पुलिस लाइन में चल रही थी।


घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इलाज शुरू किया। इलाज कर रहे डॉक्टर घनश्याम सुमन ने बताया कि सभी महिला जवान अब खतरे से बाहर हैं। हालांकि, दो जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए उन्हें अस्पताल में "वेट एंड वॉच" मोड में रखा गया है।


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इनकी तबीयत खराब होने का कारण क्या था। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने हालात की जानकारी ली है और जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता