ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक

Bihar News: जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bihar News
सड़क हादसे में दो की मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के केनुई और रामसागर गांव के बीच शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे एक अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।   


तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भुल्लो गांव लेबर का काम करने जा रहे थे। मृतकों में डुमरकोला गांव के बनारसी और खरुई बरियारपुर के गंगा यादव शामिल हैं। घायल युवक मसूदन कोड़ा है। हादसे के बाद लछुआड़ पुलिस तीनों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। 


डॉक्टरों ने बनारसी और गंगा यादव को मृत घोषित कर दिया। मसूदन कोड़ा की हालत गंभीर देख उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता