ब्रेकिंग
PM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाज

पटना-गया रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन और ऑटो में टक्कर, जहानाबाद के सेवनन हॉल्ट पर टला बड़ा हादसा

जहानाबाद के सेवनन हॉल्ट के पास पैसेंजर ट्रेन और ऑटो की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। अवैध क्रॉसिंग पर हुई इस घटना में गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

बिहार न्यूज
बड़ा हादसा टला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 JEHANABAD: पटना-गया रेलखंड पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहानाबाद जिले के सेवनन हॉल्ट के पास गया से पटना की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन की टक्कर एक ऑटो से हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए ट्रेन परिचालन भी बाधित हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब ऑटो चालक अवैध रेलवे क्रॉसिंग से ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेन को देखकर वह ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण उसने लापरवाही दिखाई।


घटना के बाद ट्रेन कुछ समय तक घटनास्थल पर ही खड़ी रही। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को ट्रैक से हटाया गया, जिसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका। सूचना मिलने पर जहानाबाद रेल थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


स्थानीय लोगों ने बताया कि सेवनन हॉल्ट के पास इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

टैग्स