ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ‘9 लोगों की कुर्बानी’ वाले बयान पर बोले संजय झा - ‘पार्टी के संज्ञान में है पूरा मामला, सबकुछ हो रहा नोट’✦बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ‘9 लोगों की कुर्बानी’ वाले बयान पर बोले संजय झा - ‘पार्टी के संज्ञान में है पूरा मामला, सबकुछ हो रहा नोट’✦बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये

जहानाबाद सदर अस्पताल में वसूली करने वाले दो लैब टेक्निशियन पर केस दर्ज करने का आदेश, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जांच के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद दो लैब टेक्निशियन के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो दो साल पुराना है और दोनों सरकारी कर्मचारी नहीं हैं।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में पिछले दिनों मरीजों से जांच के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद जहानाबाद के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने अवैध वसूली करने वाले दो लैब टेक्निशियन के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है।



दरअसल, जहानाबाद सदर अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सदर अस्पताल में तैनात लैब टेक्निशिन मरीजों से जांच के नाम पर अवैध वसूली करते नजर आ रहे हैं। मीडिया में खबरें आने के बाद अब जहानाबाद के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने अवैध वसूली करने वाले दो लैब टेक्निशियन अंकित कुमार और विकास कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है।



उधर, जहानाबाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर वायरल वीडियो की स्थिति स्पष्ट की है। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच कराई गई है। वायरल वीडियो में पैसे लेते दोनों लैब टेक्निशियन सदर अस्पताल के सरकारी कर्मचारी नहीं है बल्कि POCT कंपनी में लैब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत हैं।



पुलिस के मुताबिक, वीडियो दो साल पुराना है और वीडियो को विकास कुमार की चचेरी बहन ने बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो का वर्तमान समय में सदर अस्पताल की व्यवस्था से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।


जहानाबाद सदर अस्पताल में वसूली करने वाले दो लैब टेक्निशियन पर केस दर्ज करने का आदेश, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता