ब्रेकिंग
बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षणबाहर से कॉपियों का बंडल, अंदर छिपी थी शराब की बड़ी खेप, मुजफ्फरपुर में तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा; तस्कर गिरफ्तारबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षणबाहर से कॉपियों का बंडल, अंदर छिपी थी शराब की बड़ी खेप, मुजफ्फरपुर में तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा; तस्कर गिरफ्तार

2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरार

Bihar Crime News: जहानाबाद में एक व्यक्ति के दो पत्नियों और चार बच्चों को छोड़कर तीसरी महिला के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीसरी महिला के भी दो बच्चे हैं। पति के अचानक गायब होने के बाद दोनों पत्नियां पुलिस के पास...

2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरार
Ramakant kumar
5 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद से रिश्तों और शादी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शहर के मलहचक मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी दो पत्नियों और चार बच्चों को छोड़कर तीसरी महिला के साथ फरार हो गया. हैरानी की बात यह है कि जिस महिला के साथ उसके फरार होने की बात सामने आई है, उसके भी पहले से दो बच्चे हैं. मामला सामने आने के बाद दोनों पत्नियां अपने बच्चों के साथ पुलिस के पास पहुंचीं और पति को खोजने की गुहार लगाई.


दोनों महिलाओं ने बताया कि फरार हुआ राजू लाल उनकी पति है और दोनों से उसके चार बच्चे हैं. पुलिस के सामने पहुंची पहली पत्नी रिंकु देवी ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी शादी शकूराबाद इलाके के रहने वाले राजू लाल से हुई थी. शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए. राजू उस समय होटल में काम करता था और परिवार का जीवन सामान्य तरीके से चल रहा था.


कुछ साल बाद राजू की नजदीकियां होटल में काम करने वाली एक दूसरी महिला खुशबू से बढ़ने लगीं. जब रिंकु देवी को इसकी जानकारी मिली तो परिवार में विवाद शुरू हो गया. हालांकि, बाद में राजू की जिद और परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए रिंकु देवी ने दूसरी शादी के लिए सहमति दे दी. इसके बाद राजू लाल ने खुशबू से शादी कर ली. दूसरी पत्नी से भी राजू के दो बच्चे हुए.


दोनों पत्नियों के साथ किराए के मकान में रहता था राजू

परिजनों के अनुसार, राजू लाल अपनी दोनों पत्नियों और चार बच्चों के साथ जहानाबाद के मलहचक मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था. बताया गया कि वह दोनों पत्नियों के बीच समय बांटकर उनके साथ रहता था. परिवार इसी व्यवस्था के साथ किसी तरह चल रहा था.


लेकिन कुछ समय बाद राजू की नजदीकियां होटल में काम करने वाली एक तीसरी महिला जूली से बढ़ने लगीं. दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने की जानकारी परिवार के लोगों को मिली. इसके बाद दोनों पत्नियों ने राजू से इस बारे में सवाल किया. परिवार में इसे लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया.


बुधवार को अचानक घर से गायब हुआ राजू

परिवार के अनुसार, बुधवार को राजू लाल अचानक घर से गायब हो गया. देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो दोनों पत्नियों ने उसकी तलाश शुरू की. इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि होटल में काम करने वाली जूली भी अपने घर से गायब है.


जूली के परिवार से जानकारी लेने के बाद दोनों परिवारों को राजू और जूली के एक साथ गायब होने की बात पता चली. इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.


जूली के भी हैं दो बच्चे

परिजनों के मुताबिक, जूली के भी दो बच्चे हैं और वह उन्हें छोड़कर राजू के साथ चली गई है. इस जानकारी के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया. राजू की दोनों पत्नियां अपने चार बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान हैं और उन्होंने पुलिस से पति को खोजने की मांग की है.


एसपी से लगाई पति को वापस लाने की गुहार

मामले को लेकर रिंकु देवी अपने बच्चों और दूसरी पत्नी खुशबू के साथ जहानाबाद पुलिस के पास पहुंचीं. उन्होंने पुलिस से राजू लाल को खोजकर वापस लाने की गुहार लगाई. रिंकु देवी का कहना है कि उन्होंने पति की दूसरी शादी को भी परिस्थितियों के अनुसार स्वीकार कर लिया था, लेकिन अब तीसरी महिला के साथ चले जाने से परिवार के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है.


रिंकु देवी ने जहानाबाद एसपी से मामले में हस्तक्षेप कर राजू को खोजने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. दोनों महिलाएं अपने चार बच्चों के साथ पति के लौटने का इंतजार कर रही हैं.