ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

मनरेगा योजनाओं में 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप, मुखिया ने डीएम से की शिकायत

Bihar News: जहानाबाद के घोसी प्रखंड की लखावर पंचायत के मुखिया विजय साव ने मनरेगा योजनाओं के भुगतान के बदले 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: जहानाबाद के घोसी प्रखंड के लखावर पंचायत के मुखिया विजय साव ने पंचायत में मनरेगा की विकास योजनाओं के भुगतान के एवज में 10% कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। 



मुखिया ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) राजेश कुमार एवं तत्कालीन पंचायत रोजगार सेवक संगीत कुमारी के पति मुकेश कुमार के खिलाफ जिला पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है।



मुखिया का आरोप है कि पिछले दो महीनों से योजनाओं के भुगतान के लिए वे अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना कमीशन के काम नहीं होने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।



मुखिया ने डीडीसी उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष के व्यवहार एवं कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता