ब्रेकिंग
होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज

बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर हिंसक झड़प, फल्गु नदी क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग; 7 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

Bihar Crime News: जहानाबाद में बालू उठाव को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को...

बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर हिंसक झड़प, फल्गु नदी क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग; 7 लोग घायल, कई की हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित चैती पिपरा के पास फल्गु नदी में शनिवार को अवैध बालू उठाव को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. देखते ही देखते दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें सात लोगों को गोली लग गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई.


जानकारी के अनुसार, बालू उठाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई. कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलने लगीं. गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद फल्गु नदी के आसपास का इलाका पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया.


फायरिंग की इस घटना में रामपुर गांव निवासी धीरज कुमार के सीने में गोली लगी है. वहीं चैती पिपरा गांव के सुधीर कुमार, दिनेश राम, विजय कुमार, अजय कुमार और रेशम भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा गिन्जी गांव निवासी विष्णु कुमार भी इस हिंसक घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं.


घटना की सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल विष्णु कुमार और विजय कुमार को सुरक्षित बाहर निकालकर पहले घोसी अस्पताल पहुंचाया. बाद में सभी घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया.


सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है.


पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.