ब्रेकिंग
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी

बिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटें

Bihar News: जहानाबाद नगर परिषद शहर के सभी 33 वार्डों को रोशन करने की तैयारी में है। करीब 7.17 करोड़ रुपये की लागत से 8000 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। योजना से शहर की रोशनी, रात में आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार...

बिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटें
© ai
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के सभी 33 वार्डों की सड़कें और गलियां जल्द ही एलईडी स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगी. नगर परिषद ने शहर में कुल 8 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना तैयार की है. इस पूरे काम पर करीब 7 करोड़ 17 लाख 66 हजार 991 रुपये खर्च किए जाएंगे.


नगर परिषद की ओर से योजना को लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इसके तहत आठ एजेंसियों का चयन कर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में काम आवंटित किया जा चुका है. तकनीकी मंजूरी मिलते ही चयनित एजेंसियां अपने-अपने क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू करेंगी.


स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना के तहत नगर परिषद क्षेत्र के 33 वार्डों को चार हिस्सों में बांटा गया है. वार्ड संख्या 1 से 7 तक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 1 करोड़ 81 लाख 5 हजार 25 रुपये का प्रावधान किया गया है.


वार्ड संख्या 8 से 17 तक के लिए 1 करोड़ 93 लाख 10 हजार 165 रुपये, वार्ड संख्या 18 से 29 तक 1 करोड़ 84 लाख 64 हजार 645 रुपये और वार्ड संख्या 30 से 33 तक 1 करोड़ 58 लाख 87 हजार 162 रुपये खर्च किए जाएंगे.


मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक होगी रोशनी

एलईडी स्ट्रीट लाइट लगने के बाद नगर परिषद क्षेत्र की मुख्य सड़कों, चौराहों और गलियों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है. इससे रात के समय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.


शहर के जिन इलाकों में फिलहाल पर्याप्त रोशनी नहीं है, वहां स्ट्रीट लाइट लगने से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की संभावना है. रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर होने वाली चोरी और छिनतई जैसी घटनाओं पर भी रोक लगाने में मदद मिल सकती है.


योजना के तहत सिर्फ नई स्ट्रीट लाइट लगाना ही एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं होगी. टेंडर की शर्तों के अनुसार संबंधित एजेंसियों को निर्धारित अवधि तक लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी.


किसी लाइट के खराब होने पर उसे समय पर दुरुस्त करना संबंधित एजेंसी के लिए अनिवार्य होगा. स्ट्रीट लाइट लगाने के काम की गुणवत्ता और समयबद्धता की निगरानी नगर परिषद के अभियंताओं की टीम करेगी.