ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Bihar News: पेट्रोल पंप पर खड़ी CNG कार में अचानक लगी भीषण आग, ऐसे टला बड़ा हादसा

Bihar News: जहानाबाद के काको मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के बाद एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Bihar News
बड़ा हादसा टला
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जहानाबाद शहर के काको मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पेट्रोल पंप पर खड़ी कार में अचानक आग लग गई. आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया और बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई. हालांकि फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। 


आसपास के लोगो ने बताया कि एक कार पेट्रोल पंप पर सीएनजी लेने आया था. पर सीएनजी लेने के बाद गाड़ी स्टार्ट करने के दौरान कार में देखते ही देखते भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद गाड़ी मालिक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. 


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और आग को फैलने से रोक दिया. उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. पेट्रोल पंप जैसी संवेदनशील जगह पर आग लगने से बड़ा खतरा पैदा हो सकता था, लेकिन समय रहते आग बुझा दिए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई. 


आग पर काबू पाए जाने के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली. घटना के बाद पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान या घायल होने की सूचना नहीं है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता