ब्रेकिंग
Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें

ITBP की कमान संभालेंगे DIG विकास वर्मन, शिवदीप लाण्डे को सौंपा गया सारण का प्रभार

SARAN: सारण डीआईजी विकास बर्मन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गये हैं। सारण डीआईजी का अतिरिक्त चार्ज मुजफ्फरपुर रेंज के आईजी शिवदीप लाण्डे को सौंपा गया है। सारण क्षेत्र के डीआ

ITBP की कमान संभालेंगे DIG विकास वर्मन, शिवदीप लाण्डे को सौंपा गया सारण का प्रभार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण डीआईजी विकास बर्मन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गये हैं। सारण डीआईजी का अतिरिक्त चार्ज मुजफ्फरपुर रेंज के आईजी शिवदीप लाण्डे को सौंपा गया है। सारण क्षेत्र के डीआईजी विकास बर्मन की सेवा आइटीबीपी के लिए बिहार सरकार ने विरमित किया है। मुजफ्फरपुर क्षेत्र के आईजी शिवदीप लांडे सारण क्षेत्र के डीआईजी के प्रभार में रहेंगे। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 


अधिसूचना में इस बात का जिक्र है कि प्रतिनियुक्ति के आधार पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पद ग्रहण की तिथि से 5 वर्षों की अवधि या अगले आदेश तक जो भी पहले हो के लिए नियुक्त किये जाने के फलस्वरूप 2008 बैच के आईपीएस विकास वर्मन पुलिस उप महानिरीक्षक सारण क्षेत्र छपरा को उक्त पद पर प्रभार ग्रहण करने के लिए वर्तमान पद का प्रभार त्याग करने की तिथि से विरमित करते हुए उनकी सेवाएं गृह मंत्रालय भारत सरकार को सौंपी जाती है। 


विकास वर्मन को निर्देश दिया जाता है कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस में योगदान कर प्रतिवेदन इस विभाग को प्रस्तुत करें। गृह विभाग की अधिसूचना में इस बात का भी जिक्र है कि विकास वर्मन द्वारा धारित पद का अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक 2006 बैंच के आईपीएस शिवदीप वामनराव लाण्डे पुलिस महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर को दिया जाता है। 


बता दें कि विकास वर्मन पहले पटना में डीआईजी प्रशासन के पद पर कार्यरत थे। बेहतर व्यवहार कुशल वाले IPS के रूप में उनकी चर्चा होती है। वो मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। आईपीएस विकास बर्मन सीवान, सीतामढ़ी, नवादा, समस्तीपुर सहित कई जिलों में एसपी रह चुके हैं। 



टैग्स