ब्रेकिंग
20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यार20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यार

INDIAN OIL के प्रोजेक्ट इंजीनियर की संदिग्ध मौत, ऑफिस में फंदे से लटकती मिली लाश

HAJIPUR : हाजीपुर में इंडियन आयल के प्रोजेक्ट में लगे एक इंजीनियर की मौत का मामला सामने आया है. मृतक CNG पाइपलाइन से जुड़े प्रोजेक्ट में क्वालिटी कंट्रोलर था. देर शाम कंप

INDIAN OIL के प्रोजेक्ट इंजीनियर की संदिग्ध मौत, ऑफिस में फंदे से लटकती मिली लाश
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR : हाजीपुर में इंडियन आयल के प्रोजेक्ट में लगे एक इंजीनियर की मौत का मामला सामने आया है.  मृतक CNG पाइपलाइन से जुड़े प्रोजेक्ट में क्वालिटी कंट्रोलर था. देर शाम कंपनी के कर्मचारियों ने घरवालों को खबर दी की इंजीनियर रितिक ने ऑफिस के कमरे में फंदे से लटक जान दे दी है.


कर्मचारियों ने बताया की ऋतिक ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली थी , जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ शव को उतारा गया. मृतक इंजिनियर रितिक हाजीपुर का ही रहने वाला था और INDIAN OIL के हाजीपुर-छपरा CNG पाइपलाइन से जुड़े प्रोजेक्ट में काम कर रहा था. देर शाम हाजीपुर नगर थाना स्थित अंजानपीर स्थित कंपनी के ऑफिस में रितिक की फंदे से लटकती लाश मिलने की बात सामने आई थी. मृतक के साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने रितिक के सुसाइड की बात कही.  


कंपनी ऑफिस  में मौजूद कर्मचारियों ने कहा की रितिक ने ऑफिस के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी है. लेकिन मृतक इंजीनियर के परिजन मौत के पीछे साजिश बता रहे है. 


मृतक रितिक को कंपनी के प्रोजेक्ट से जुड़े काम की क्वालिटी देखने की जिम्मेदारी थी. शव को अस्पताल पहुंचाने के बाद परिजनों ने कंपनी और कर्मचारियों पर रितिक की हत्या का आरोप लगाया. पुलिस को दिए बयान में मृतक इंजीनियर के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए कंपनी पर FIR दर्ज करा दी है, जिसके बाद पुलिस ने ONGC पाइप लाइन प्रोजेक्ट से जुड़े 4 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है.  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता