ब्रेकिंग
नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य

IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

PATNA : राज्य सरकार ने शनिवार को प्रदेश के कई सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक कुमार सिंह को राज्य का नया विकास आयुक्त बनाया गया है। वह मौजूदा

IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राज्य सरकार ने शनिवार को प्रदेश के कई सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक कुमार सिंह को राज्य का नया विकास आयुक्त बनाया गया है। वह मौजूदा विकास आयुक्त अतुल प्रसाद का स्थान लेंगे। अतुल प्रसाद 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं इसीलिए सरकार में उनकी जगह नए विकास आयुक्त के तौर पर विवेक कुमार सिंह को पदस्थापित किया है।


अब तक उद्योग विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले ब्रजेश मेहरोत्रा को अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव तैनात किया गया है। वह संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के अलावे निर्देशक के चकबंदी जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव संदीप पॉन्ड्रिक को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार अब योजना एवं विकास विभाग के सचिव होंगे।


भागलपुर के प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है जबकि समाज कल्याण में सचिव के पद पर तैनात दयानिधान पांडे भागलपुर के नए कमिश्नर होंगे। उन्हें मुंगेर के कमिश्नर पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।