ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

PATNA : प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादलों की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी कर

IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादलों की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी कर दी गई है।


2006 बैच के आईएएस अधिकारी और वित्त विभाग में सचिव के पद पर तैनात धर्मेंद्र सिंह को अब प्रबंध निदेशक बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के पद पर तैनात किया गया है। उनके पास बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।


इसके अलावा राज्य सरकार ने 2008 बैच के आईएएस अधिकारी के सुरेंद्र कुमार को विशेष सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पद से स्थानांतरित करते हुए अपर कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति के पद पर तैनात किया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी और पटना के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार परासर को अब राजस्व समिति के अपर कार्यपालक निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।


2018 बैच के आईएएस अधिकारी निखिल धनराज को मुंगेर का नया नगर आयुक्त बनाया गया है वे फिलहाल उप विकास आयुक्त लखीसराय के पद पर तैनात थे। सरकार ने आईआरएस अधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव को केंद्रीय योगदान पर जाने के लिए रिलीव कर दिया है।


1993 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप पौंडरिक जो प्रधान सचिव उद्योग विभाग के पद पर तैनात हैं। उन्हें अगले आदेश तक निवेश आयुक्त मुंबई एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बिहार फाउंडेशन के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें