ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट

Bihar News: बिहार के थाने में तैनात जवान को अचानक आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते चली गई जान

Bihar News: कैमूर के दुर्गावती थाना में तैनात 55 वर्षीय होमगार्ड जवान दिनेश पांडेय की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के दुर्गावती थाना में तैनात एक होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय दिनेश पांडेय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान दिनेश पांडे मूल रूप से कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के लहूरबारी गांव के रहने वाले थे। हालांकि वर्तमान में वे अपने ससुराल अखलासपुर भभुआ में रह रहे थे। रिश्तेदारों ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं थी और वे अकेले ही जीवन व्यतीत कर रहे थे।


दिनेश पांडे ने 1989 में होमगार्ड के तौर पर अपनी सेवा की शुरुआत की थी। लंबे समय तक लगातार ड्यूटी करने के बाद वे पिछले 36 वर्षों से इस विभाग में कार्यरत थे। पिछले 4 महीने से उनकी तैनाती दुर्गावती थाना में की गई थी, जहां ड्यूटी पर रहने के दौरान यह दर्दनाक घटना घटी।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी जवानों और अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं घटना के बाद परिजन और रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शव को देखते ही वहां मौजूद परिजन फूट-फूटकर रो पड़े।


दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संगीता सिन्हा ने बताया कि स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा एक मरीज को अस्पताल लाया गया था, जिन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण हार्ट अटैक की आशंका जताई है। होमगार्ड जवान की अचानक मौत ने पूरे पुलिस महकमे को गमगीन कर दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता