ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?

बिहार : कई थानेदारों का तबादला, लॉ एंड आर्डर कंट्रोल करने के लिए SP ने किया ट्रांसफर, यहां देखिये पूरी लिस्ट

SARAN : इस वक्त एक ताजा खबर सारण जिले से सामने आ रही है. अपराध पर नकेल कसने को लेकर एसपी संतोष कुमार ने कई थानेदारों का तबादला कर दिया है. विभिन्न थानों में पोस्टेड दारोगा को

बिहार : कई थानेदारों का तबादला, लॉ एंड आर्डर कंट्रोल करने के लिए SP ने किया ट्रांसफर, यहां देखिये पूरी लिस्ट
First Bihar
3 मिनट

SARAN : इस वक्त एक ताजा खबर सारण जिले से सामने आ रही है. अपराध पर नकेल कसने को लेकर एसपी संतोष कुमार ने कई थानेदारों का तबादला कर दिया है. विभिन्न थानों में पोस्टेड दारोगा को पुलिस कप्तान ने इधर से उधर किया है. होली और विधि व्यवस्था को देखते हुए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करने की बात सामने आ रही है.


गौरतलब हो कि जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अपराध पर नकेल कसने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस बैठक के बाद एसपी ने 13 दारोगा का तबादला कर दिया है और चार नए पुलिस अधिकारियों को थानों की कमान सौंपी गई है. जिले के विभिन्न थानों में इनकी तैनाती कर दी गई है.  इस मामले में एसपी संतोष कुमार ने बताया कि बेहतर विधि व्यवस्था को देखते हुए जिले के 17 पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है. इनमें 13 थानाध्यक्षों को नए थाना की कमान सौंपी गई है. वहीं पुलिस कार्यालय एवं पुलिस केंद्र के साथ मुफस्सिल थाना एवं सोनपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को थाना की कमान सौंपी गई है. इस खबर में नीचे आप सभी थानेदारों की लिस्ट देख सकते हैं. 


आपको बता दें कि एसपी के आदेशानुसार जलालपुर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राम को नयागांव का थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को अवतार नगर का थाना अध्यक्ष, मशरक थाना अध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को परसा अध्यक्ष, इसुआपुर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दास को डेरनी थानाध्यक्ष, दाउदपुर थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी को अमनौर थाना अध्यक्ष, तरैया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को मशरक थाना अध्यक्ष, हरिहरनाथ ओपी अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह को तरैया थाना अध्यक्ष, डेरनी थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को इसुआपुर थाना अध्यक्ष, भेल्दी थाना अध्यक्ष विकास कुमार को कोपा थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना अध्यक्ष किशोरी चौधरी को बनियापुर थाना अध्यक्ष, अमनौर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम को दाउदपुर का थाना अध्यक्ष, परसा थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत को रिविलगंज थाना अध्यक्ष, कोपा थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार काजी को अनुसूचित जाति/जनजाति थानाध्यक्ष बनाया गया है. 


इधर मुफस्सिल थाना में पदस्थापित अरुण कुमार सिंह को भेल्दी थाना अध्यक्ष, पुलिस कार्यालय अभियोजन कोषांग में पदस्थापित मोहम्मद जकरिया को पनापुर थानाध्यक्ष, पुलिस केंद्र में पदस्थापित रामबाबू प्रसाद को जलालपुर थाना अध्यक्ष तथा सोनपुर थाना में पदस्थापित कुमारी विभा रानी को हरिहरनाथ ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है. 

टैग्स