ब्रेकिंग
Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?

होली और चुनाव से पहले बिहार की जेलों में प्रशासन का छापा, कैदी वार्डो की ली जा रही तलाशी

PATNA : होली और विधानपार्षद चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है. इसको लेकर सड़क से लेकर जेलों तक विशेष नज़र रखी जा रही है. आज बिहार की जेलों में प्रशासन की छापेमारी चल रही है.

होली और चुनाव से पहले बिहार की जेलों में प्रशासन का छापा, कैदी वार्डो की ली जा रही तलाशी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : होली और विधानपार्षद चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है. इसको लेकर सड़क से लेकर जेलों तक विशेष नज़र रखी जा रही है. आज बिहार की जेलों में प्रशासन की छापेमारी चल रही है. सुबह-सवेरे अचानक हुई इस छापेमारी से जेलों में हड़कंप मच गया. प्रशासनिक अधिकारी जेल के अंदर छापेमारी करने पहुंचे तो कैदियों के होश उड़ गए.


मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज और छपरा के मंडक कारा में SDPO, SDM और DM के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इसके अलावा खगड़िया मंडल कारा में SDM की अगुवाई में जेल के वार्ड में तलाशी ली गई. कैदी वार्डो की तलाशी के दौरान SDPO समेत कई थानों की पुलिस मौजूद थी. सारण मंडल कारा में एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया, इस दौरान जेल से 50 ग्राम गांजा, एक मोबाइल और कैंची बरामद की गई. एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर ये कार्रवाई की गई. 


इसी तरह हाजीपुर मंडल कारा में छापेमारी की गई. यहां DSP के नेतृत्व में छापेमारी की गई. हालांकि इस रेड में कोई भी आपत्तिजनक समान बरामद नहीं हुआ है. शिवहर और किशनगंज मंडलकारा में भी कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. लेकिन इस छापेमारी से जेल प्रशासन और कैदियों के बीच हड़कंप मच गया.


गौरतलब है कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में भी बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी की गई थी. पटना, हाजीपुर, सिवान,भागलपुर समेत कई जेलों में जिलों के डीएम, एसपी सहित तमाम बड़े अधिकारी के साथ सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने जेल के अंदर रेड की थी. जेल में छापेमारी के दौरान पुलिस कर्मियों ने कैदियों के वार्डों को बारीकी से खंगाला था. तब इसे रूटीन वर्क बताया गया था.