ब्रेकिंग
Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?

हीरो एशिया कप के लिए पटना पहुंची मलेशिया टीम, कप्तान बोले- भारत को हराना आसान नहीं

हीरो एशिया कप के लिए मलेशिया टीम पटना पहुंची। कप्तान बोले- भारत को हराना आसान नहीं, पहला मैच 29 अगस्त को बांग्लादेश से।

Bihar
राजगीर में हीरो एशिया कप का आयोजन
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार पहली बार हीरो एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 8 देश हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें भारत भी शामिल है। टूर्नामेंट के लिए टीमों के पटना पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज मलेशिया की टीम पटना पहुंची, जहां से वे आगे राजगीर रवाना होंगे।


मलेशिया टीम टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 29 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। मलेशिया पूल-बी में है, जिसमें उसके साथ कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे शामिल हैं। जबकि पूल-ए में भारत, जापान, चीन और कजाकिस्तान की टीमें हैं। गौरतलब है कि पिछली बार जकार्ता में खेले गए फाइनल में मलेशिया को कोरिया के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।


टीम के कप्तान मरहान जलील ने कहा कि “राजगीर आकर बेहद उत्साहित हूं। हमारी तैयारियां काफी अच्छी रही हैं और हम एक शानदार टूर्नामेंट की उम्मीद कर रहे हैं। भारत को हराना आसान नहीं होगा, क्योंकि उन्होंने प्रो लीग में कई शीर्ष टीमों के साथ मुकाबला किया है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव और बेहतरीन हॉकी एक्सपोजर है।


उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा चैंपियन कोरिया एक मजबूत और देखने लायक टीम है। हम इस साल कोरिया के खिलाफ खेल चुके हैं। वे बेहद फिट और तेज नजर आ रहे हैं। हमारा पहला लक्ष्य सुपर-4 में जगह बनाना है। टीम के मुख्य कोच सरजीत कुंदन ने बिहार पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम समय से पहले पहुंचे हैं, जिससे हमें कुछ वॉर्म-अप मैच खेलने का भी मौका मिलेगा।


 हमारी टीम युवा है और हमारा मुख्य लक्ष्य 2028 ओलंपिक और अगले साल के एशियाई खेलों की तैयारी करना है। हाल ही में हमने ऑस्ट्रेलिया और कोरिया का दौरा किया, और अब सुल्तान अज़लान शाह टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मलेशिया की टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी। हम दूसरी वरीयता प्राप्त टीम हैं और लक्ष्य है कि इस बार पदक जीतकर लौटें।

टैग्स