ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

पूर्णिया में हार्डवेयर दुकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

पूणियां जिले के जानकीनगर में छत के रास्ते हार्डवेयर दुकान में घुसे चोरों ने चाबी से ताला खोलकर 4 लाख रुपये चुरा लिया। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बिहार में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी है। हर दिन किसी ना किसी जिले में चोरी हो रही है। इस बार चोरों ने पूर्णिया जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पूर्णिया के जानकीनगर में छत के रास्ते हार्डवेयर शॉप में घुसकर वहां रखे चार लाख रूपये की चोरी कर ली है।


 हैरानी की बात है कि चोरों ने दुकान में लगे ताला को चाबी से खोलकर चोरी की है। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन मे जुटी है। घटना पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 मुख्य बाजार की है जहां मुन्ना चौधरी हार्डवेयर दुकान में चोरी हुई। 


बता दें कि देर रात चोर छत पर चढकर घर में प्रवेश किया। शातिर चोर ने दुकान की चाबी लेकर आए थे और आसानी से ताला खोलकर वहां रखे चार लाख रुपये चोरी कर फरार हो गये। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने बताया कि हार्डवेयर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में लगी है। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है। चोरी की इस घटना से इलाके के लोग भी डरे हुए हैं। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.