ब्रेकिंग
Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦ Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦ Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी

आधी रात NIA की छापेमारी... AK-47 तस्करी मामले में अधिवक्ता गिरफ्तार, घर से पहले बरामद हुई थी अवैध पिस्टल

Bihar News: बिहार के हाजीपुर में NIA ने आधी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए AK-47 हथियार तस्करी मामले में एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिवक्ता पहले भी जांच एजेंसी के निशाने पर थे। उनके आवास पर छापेमारी के दौरान अवैध पिस्टल बरामद...

आधी रात NIA की छापेमारी... AK-47 तस्करी मामले में अधिवक्ता गिरफ्तार, घर से पहले बरामद हुई थी अवैध पिस्टल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आधी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है. मामला AK-47 समेत अन्य घातक हथियारों की तस्करी और सप्लाई से जुड़ा है. गिरफ्तार अधिवक्ता की पहचान नगर थाना क्षेत्र के SDO रोड निवासी संदीप कुमार सिंह उर्फ छोटू लाल के रूप में हुई है. इसी मामले में इससे पहले भी NIA की टीम उनके आवास पर छापेमारी कर चुकी है, जहां तलाशी के दौरान 9MM का एक अवैध पिस्टल बरामद हुआ था.


जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात करीब एक बजे NIA की टीम ने जौहरी बाजार स्थित मुख्य सड़क पर घेराबंदी कर अधिवक्ता को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि छोटू लाल को अपनी गिरफ्तारी की आशंका पहले से थी. इसी वजह से वह देर रात घर से निकलकर जौहरी बाजार पहुंचा था. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, वहां से फरार होने के लिए एक कार भी बुलाई गई थी और वह सड़क किनारे उसका इंतजार कर रहा था. इसी दौरान पहले से मौजूद NIA की टीम ने उसे दबोच लिया. कार्रवाई के दौरान मौके से एक कार भी जब्त की गई, जिसे बाद में स्थानीय नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया.


AK-47 तस्करी कांड में NIA की कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, NIA ने यह गिरफ्तारी R.C. No. 11/2024/NIA/DLI मामले में की है. यह मामला AK-47 समेत अन्य घातक हथियारों की तस्करी और उनकी सप्लाई से जुड़ा हुआ है. एजेंसी इस मामले में हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है.


पहले भी अधिवक्ता के घर हुई थी छापेमारी

संदीप कुमार सिंह उर्फ छोटू लाल पहले भी इस मामले में NIA के रडार पर आ चुके हैं. इससे पहले एजेंसी की टीम ने उनके SDO रोड स्थित आवास पर छापेमारी की थी. उस दौरान घर की तलाशी में 9MM का एक अवैध पिस्टल बरामद हुआ था. इसके बाद से ही एजेंसी उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी.


बताया जाता है कि छोटू लाल पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करते हैं. गुरुवार की देर रात हाजीपुर के व्यस्त जौहरी बाजार में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई. गिरफ्तारी की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई.


फिलहाल NIA की टीम गिरफ्तार अधिवक्ता को अपने साथ ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. एजेंसी की जांच का केंद्र हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाना है. अधिवक्ता की गिरफ्तारी की पुष्टि नगर थानाध्यक्ष ने भी की है.