ब्रेकिंग
बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही... बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...

हादसे की शिकार हुई पटना से बगहा जा रही बस, मौके पर मची अफरा-तफरी, दर्जनभर यात्री घायल

BAGAHA: खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां पटना से बगहा जा रही बस हादसे की शिकार हो गई है। तेज रफ्तार बस सड़क किनारे जा पलटी, जिसके बाद बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच

हादसे की शिकार हुई पटना से बगहा जा रही बस, मौके पर मची अफरा-तफरी, दर्जनभर यात्री घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां पटना से बगहा जा रही बस हादसे की शिकार हो गई है। तेज रफ्तार बस सड़क किनारे जा पलटी, जिसके बाद बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बगहा के डुमरिया के पास की है।


बताया जा रहा है कि पटना से 20 यात्रियों को लेकर बस बगहा के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस एनएच 727 पर टेगराहा पुल के पास पहुंची, बारिश के कारण तेज रफ्तार बस का टायर स्लीप कर गया और वह सड़क किनारे जा पलटी। घटना के बाद बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस सवार यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर-खलासी तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता