ब्रेकिंग
Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस का इंजन ही खराब था, इसी लिए हुई हादसे की शिकार

DELHI : दो दिन पहले गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई थी और अब इस रेल दुर्घटना को लेकर नई जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि ट्रेन के इंजन में

गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस का इंजन ही खराब था, इसी लिए हुई हादसे की शिकार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : दो दिन पहले गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई थी और अब इस रेल दुर्घटना को लेकर नई जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि ट्रेन के इंजन में खराबी थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। ट्रेन इंजन की अधूरी फिटनेस के कारण ही गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दुर्घटना का शिकार हो गई। आपको बता दें कि दोमुहानी के पास ट्रेन ट्रैक से उतर गई थी, जिसमें कुल 9 लोगों की मौत हो गई। 


रेल हादसे में 36 यात्री घायल भी हुए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को घटनास्थल का जायजा लिया। घटनास्थल पर पटरी और दूसरे मेंटेनेंस के कामों की स्थिति पता लगाने के लिए उन्होंने बड़ी बारीकी से जांच की। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त इंजन की भी पड़ताल की गई। रेल मंत्री ने कहा है कि पहली नजर में इंजन के उपकरण में खराबी हादसे का कारण माना जा सकता है। जांच चल रही है और जल्द ही ठोस नतीजे भी सामने आ जाएंगे। 


इस हादसे से सबक लेते हुए रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को सभी लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को ट्रेन चलाने से पहले इंजन की मैनुअल जांच करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस अपनी रफ्तार के साथ ट्रैक पर दौड़ रही थी। इंजन के नीचे लगे ट्रेक्शन मोटर के गिरने के कारण ट्रेन बेपटरी हो गयी।

टैग्स