ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

बिहार में गुड़ उद्योग को बढ़ावा: सरकार दे रही 1 करोड़ तक का अनुदान, 25 नवंबर तक करें आवेदन

बिहार सरकार ने गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है। किसानों और निवेशकों को 5–60 टन से अधिक क्षमता वाली इकाइयों पर 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर तक करें।

बिहार
गुड़ की मिठास से होगी बंपर कमाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूरा ध्यान रोजगार और उद्योग धंधों  की ओर है। गुड़ उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई पहल शुरू की है। किसानो और निवेशकों के लिए बड़ा मौका सरकार ने दिया है। अब गुड़ की मिठास से बंपर कमाई होगी। इसके लिए 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान नीतीश सरकार देगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर रखी गयी है। पेराई क्षमता के अनुसार 6 लाख से 1 करोड़ तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। 


बिहार सरकार ने राज्य में गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी प्रोत्साहन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत गन्ना किसानों और निवेशकों से गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह योजना ना केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि ग्रामीण उद्योग को भी नई मजबूती देगी। 


राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पेराई क्षमता वाली गुड़ उत्पादन इकाइयों को पूंजी लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। पेराई क्षमता के आधार पर अनुदान की सीमा इस प्रकार तय की गई है—

•    5–20 टन प्रतिदिन: अधिकतम 6 लाख रुपये

•    21–40 टन प्रतिदिन: अधिकतम 15 लाख रुपये

•    41–60 टन प्रतिदिन: अधिकतम 45 लाख रुपये

•    60 टन से अधिक प्रतिदिन: अधिकतम 1 करोड़ रुपये


इच्छुक किसान एवं निवेशक ccs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, यह आवेदन सप्तम चरण के तहत लिए जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक अपने जिले के संबंधित ईख अधिकारी या सहायक निदेशक से संपर्क कर सकते हैं। राज्य सरकार का यह कदम गन्ना आधारित ग्रामीण उद्योगों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है, जिससे रोजगार, आर्थिक विकास और किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

टैग्स