ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा

BIHAR: गोली खेलने के विवाद में चाकूबाजी से युवक की मौत, इलाके में सनसनी

गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के लोहिजरा गांव में कंचे खेलने के दौरान विवाद बढ़ने पर एक युवक की चाकूबाजी से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बिहार
परिजनों के बीच मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है, जहां गोली (कंचे) खेलने के दौरान हुआ विवाद एक बड़ी वारदात में बदल गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। चाकूबाजी में एक युवक की जान चली गयी। घटना मांझा थाना क्षेत्र के लोहिजरा गांव की है, जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


मृतक की पहचान मुज्जमिल अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र अनवर अंसारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव के ही दो युवक आपस में कंचे खेल रहे थे। इसी दौरान खेल के दौरान शुरू हुई कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गुस्से में आकर दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। 


जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर चोट लगने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।


वहीं, पूरे मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ 2 सिधवलिया राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लोहिजरा गांव में कंचे खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकूबाजी से मौत हो गई है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


एसडीपीओ ने यह भी कहा कि गांव की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-सी बात को लेकर हुई इस घटना ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

REPORT-NAMO NARAYAN MISHRA