ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली से बिहार जा रही यात्री बस NH पर पलटी, हादस में दर्जनों लोग घायल; कई की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: गोपालगंज में एनएच-27 पर दिल्ली से छपरा जा रही बस पलट गई. हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं, जिसमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र में बरहिमा टोल प्लाजा के पास एनएच-27 पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से छपरा जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।


हादसे के बाद जेसीबी की मदद से बस को सड़क किनारे गड्ढे से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। घायलों में सारण जिले के पानापुर निवासी चंद्र प्रकाश, उनकी पत्नी प्रीति कुमारी और उनके छोटे बच्चे दिव्यांश कुमार व शिवांश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा वैशाली जिले के जलालपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार सहित करीब दो दर्जन यात्री इस दुर्घटना में जख्मी हुए हैं।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।


सदर अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरातफरी का माहौल बन गया। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। प्राथमिक जांच में बस चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता