ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

बिहार में मजदूरी पर निकले युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत; NH-531 पर लोगों का फूटा गुस्सा

Bihar Road Accident: गोपालगंज में सुबह-सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। मजदूरी के लिए घर से निकले एक युवक की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हाईवे पर जमकर विरोध...

बिहार में मजदूरी पर निकले युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत; NH-531 पर लोगों का फूटा गुस्सा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के गोपालगंज जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां मजदूरी करने जा रहे एक साइकिल सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. घटना से गुस्साए लोगों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग-531 पर रखकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई.


यह हादसा नगर थाना क्षेत्र के मुकरी टोला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-531 पर हुआ. जानकारी के अनुसार, मृतक रोज की तरह सुबह साइकिल से मजदूरी करने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन सड़क पर छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया.


घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-531 को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और फरार ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.


सूचना मिलने के बाद नगर थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर जाम हटाने की कोशिश की और भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया.


पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है.