ब्रेकिंग
बिहार में ATM काट कर लाखों की चोरी, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवालबिहार में ई-रिक्शा रोककर एक ही परिवार के चार सदस्यों पर चाकू से हमला, दिनदहाड़े चाकूबाजी से हड़कंपबिहार के 11 शहरों में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक, सम्राट सरकार के फैसले पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार की सम्राट सरकार ने जारी किया नया ऑफिस शेड्यूल, बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य; लेट पहुंचे तो खैर नहींनवादा में सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर फर्जी कॉल, डीसीएलआर को धमकी; डीएम ने जांच के आदेश दिएबिहार में ATM काट कर लाखों की चोरी, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवालबिहार में ई-रिक्शा रोककर एक ही परिवार के चार सदस्यों पर चाकू से हमला, दिनदहाड़े चाकूबाजी से हड़कंपबिहार के 11 शहरों में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक, सम्राट सरकार के फैसले पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार की सम्राट सरकार ने जारी किया नया ऑफिस शेड्यूल, बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य; लेट पहुंचे तो खैर नहींनवादा में सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर फर्जी कॉल, डीसीएलआर को धमकी; डीएम ने जांच के आदेश दिए

बिटिया की 6 मई को उठनी थी डोली, उससे पहले चोरों ने लूट ली खुशियां... एक ही रात में 3 घरों से लाखों पार

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में शादी की खुशियों से पहले ही चोरी की बड़ी वारदात ने एक परिवार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। घर में रखे लाखों के गहने चोर उड़ा ले गए, जिससे शादी...

बिटिया की 6 मई को उठनी थी डोली, उससे पहले चोरों ने लूट ली खुशियां... एक ही रात में 3 घरों से लाखों पार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल तोड़ देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक तरफ घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर चोरों ने ऐसी सेंधमारी की कि पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। भोरे थाना क्षेत्र के सबेया गांव में बुधवार की रात बेखौफ चोरों ने एक नहीं, बल्कि तीन घरों को निशाना बनाते हुए करीब 17 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।


सबसे दर्दनाक घटना खटीक परिवार के साथ हुई। घर में बेटी की शादी तय थी, 3 मई को तिलक और 6 मई को बारात आने वाली थी। परिवार महीनों से शादी की तैयारियों में जुटा था। पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर बिटिया की विदाई के लिए गहने और कपड़े जुटाए थे, लेकिन चोरों ने एक ही रात में सब कुछ साफ कर दिया। अलमारी और बक्सों में रखे कीमती जेवरात, नकदी और कपड़े, सब कुछ गायब हो गया।


सुबह जब परिवार की आंख खुली, तो घर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। बिखरा हुआ सामान, टूटे हुए ताले और खाली बक्से इस बात की गवाही दे रहे थे कि रात में चोर कितनी आसानी से अपना काम कर गए। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब सिर्फ सिसकियां सुनाई दे रही हैं।


चोरों का दुस्साहस यहीं खत्म नहीं हुआ। वारदात को अंजाम देने के बाद वे भागे नहीं, बल्कि घर के पास ही एक सुनसान जगह पर बक्सों को ले जाकर तोड़ा और वहीं बैठकर गहनों का बंटवारा किया। घटनास्थल के पास से टूटे हुए बक्से और बिखरे सामान बरामद हुए हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि चोर कितने बेखौफ थे।


इसी रात चोरों ने गांव के ही बलराम खटीक के घर को भी निशाना बनाया, जहां से गहने और कीमती कपड़े चोरी कर लिए गए। वहीं नंदकिशोर गोंड के घर से एक बक्सा उठा ले गए, जिसमें करीब तीन लाख रुपये के गहने रखे हुए थे।


घटना की सूचना मिलते ही आलोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं और मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


इस घटना ने स्थानीय पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर रात में पुलिस सक्रिय रहती, तो चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर इत्मीनान से बंटवारा नहीं कर पाते। गांव में इस घटना के बाद भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Ramakant kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें