ब्रेकिंग
हादसों का दिन गुरुवार: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से 2 मजदूरों ने गंवाई जान'शांति ही मेरा रास्ता है'..हिंसा की कोशिशों पर बोले सोनम वांगचुक, समर्थकों से की गांधीवादी आंदोलन की अपीलधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच फिर पेपर लीक का मामला आया सामने, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशानाCAG का बड़ा खुलासा: मनरेगा से लेकर तटबंध तक… बिहार में विकास योजनाओं में लूट, हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद काम नहीं हुआ, जल संसाधन विभाग पर गंभीर सवालमुंगेर-जहानाबाद-बेगूसराय के बाद कटिहार में बवाल: DM-SP ने संभाला मोर्चा, 14 गिरफ्तारहादसों का दिन गुरुवार: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से 2 मजदूरों ने गंवाई जान'शांति ही मेरा रास्ता है'..हिंसा की कोशिशों पर बोले सोनम वांगचुक, समर्थकों से की गांधीवादी आंदोलन की अपीलधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच फिर पेपर लीक का मामला आया सामने, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशानाCAG का बड़ा खुलासा: मनरेगा से लेकर तटबंध तक… बिहार में विकास योजनाओं में लूट, हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद काम नहीं हुआ, जल संसाधन विभाग पर गंभीर सवालमुंगेर-जहानाबाद-बेगूसराय के बाद कटिहार में बवाल: DM-SP ने संभाला मोर्चा, 14 गिरफ्तार

सऊदी से ढाई साल बाद लौटा युवक, तीन दिन में उठी अर्थी, परिजनों के बीच मचा कोहराम

गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में सऊदी अरब से ढाई साल बाद घर लौटे युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद ने एक युवक की जान ले ली। विदेश से ढाई साल बाद अपने घर लौटे एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। घटना बरौली थाना क्षेत्र के देवपुर गांव की है।


 बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के देवपुर गांव निवासी हुसैन अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र सलीम अंसारी रोजी-रोटी कमाने के लिए सऊदी अरब में काम करता था। करीब ढाई साल तक विदेश में रहने के बाद वह महज तीन दिन पहले ही अपने घर लौटा था। परिवार को उम्मीद थी कि लंबे समय बाद घर लौटने से खुशियों का माहौल बनेगा, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों में यह खुशी मातम में बदल जाएगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घर लौटने के बाद सलीम का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव और पति-पत्नी के बीच हुए विवाद से वह काफी परेशान था। इसी बीच देर रात या सुबह के समय सलीम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों को सूचना दी गई और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। ढाई साल बाद विदेश से लौटे बेटे की इस तरह मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। सूचना मिलने के बाद बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल यानी फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया गया, ताकि घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि बरौली थाना क्षेत्र के देवपुर गांव से सूचना मिली थी कि पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद के कारण एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही एफएसएल टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। विदेश में रहकर परिवार के बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने वाला युवक जब वर्षों बाद घर लौटा, तो किसी ने नहीं सोचा था कि उसकी जिंदगी का अंत इतनी दुखद परिस्थितियों में होगा। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों और मानसिक तनाव के गंभीर परिणामों की ओर ध्यान खींचा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं युवक की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट