ब्रेकिंग
छपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोपछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार के ग्रामीण इलाकों की बदलेगी तस्वीर, इस जिले में 201.82 करोड़ से बनेंगी 104 सड़कें; गांवों तक सफर होगा आसान

Bihar Rural Roads: गोपालगंज के ग्रामीण इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए 201.82 करोड़ रुपये की लागत से 104 ग्रामीण सड़कों का निर्माण और उन्नयन किया जाएगा। प्रशासनिक मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

Bihar Rural Roads
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Rural Roads: गोपालगंज जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आने वाले दिनों में गांवों तक पहुंचने का सफर पहले से अधिक आसान, तेज और सुरक्षित होगा। ग्रामीण कार्य विभाग ने जिले में 104 ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उन्नयन की तैयारी पूरी कर ली है। करीब 208.90 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण पर 201.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।



विभाग ने परियोजना का प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर ली है। अब प्रस्ताव प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



इस महत्वाकांक्षी योजना का सबसे अधिक लाभ भोरे, हथुआ, उचकागांव, फुलवरिया और विजयीपुर प्रखंड के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा। नई और चौड़ी सड़कें गांवों को मुख्य मार्गों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों और प्रखंड मुख्यालयों से बेहतर तरीके से जोड़ेंगी। इससे किसानों, छात्रों, मरीजों और छोटे कारोबारियों के लिए आवागमन सुगम होगा और समय की भी बचत होगी।



ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल हथुआ की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में अकेले 83 सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 181.29 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। इन सड़कों की कुल लंबाई लगभग 189.01 किलोमीटर होगी।



यह परियोजना केवल सड़क संपर्क को बेहतर नहीं बनाएगी, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगी। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही यह योजना गोपालगंज के ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ गांवों की तस्वीर बदलने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।



परियोजना के तहत सिंगहा-अटवां दुर्ग मार्ग, त्रिलोकपुर-बालाघारा मार्ग, सिसई-बंगरा वाया रामपुर मार्ग (भोरे), एनएच-80 इटवा-सबेयां मार्ग और पंचफेड़ा-यूपी बॉर्डर वाया एकडंगा मार्ग समेत जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण और उन्नयन किया जाएगा। करोड़ों रुपये की लागत वाली इस योजना से हजारों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता