ब्रेकिंग
शराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्मानाबख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग पर गरमाई सियासत, RJD ने उठाए सवाल; कहा- हिंदुस्तान का नाम भी मोदी के नाम पर रख देंबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तारशराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्मानाबख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग पर गरमाई सियासत, RJD ने उठाए सवाल; कहा- हिंदुस्तान का नाम भी मोदी के नाम पर रख देंबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तार

Bihar News : बच्चों की फीस जमा करने निकले थे पति-पत्नी, NH-27 पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; दोनों की मौके पर मौत

गोपालगंज में NH-27 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दंपती बच्चों की स्कूल फीस जमा करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए.

Bihar News : बच्चों की फीस जमा करने निकले थे पति-पत्नी, NH-27 पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; दोनों की मौके पर मौत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया. मांझा थाना क्षेत्र के भड़कुईया गांव के पास एनएच-27 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान विशुनपुरा पंडित गांव निवासी सिराजुल कुरैशी और उनकी पत्नी शकीला खातून के रूप में हुई है.

सबसे दर्दनाक बात यह है कि दोनों अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी. दंपती की मौत की खबर जैसे ही गांव और परिवार तक पहुंची, वहां मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बच्चों की फीस जमा कराने निकला था दंपती

परिजनों के मुताबिक, सिराजुल कुरैशी और उनकी पत्नी शकीला खातून बाइक से गोपालगंज जा रहे थे. दोनों को अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा करनी थी. इसी काम के लिए वे घर से निकले थे. परिवार को शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा.

बताया गया कि दोनों अभी मांझा थाना क्षेत्र के भड़कुईया गांव के पास एनएच-27 पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से सड़क पर जा गिरे. गंभीर चोट लगने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे के बाद ट्रक लेकर फरार हुआ चालक

घटना के बाद एनएच-27 पर अफरा-तफरी मच गई. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी.हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर नहीं रुका. वह ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मांझा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, फरार ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है.

दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

सिराजुल कुरैशी और शकीला खातून दो बच्चों के माता-पिता थे. जिन बच्चों की स्कूल फीस जमा करने के लिए माता-पिता घर से निकले थे, अब उन्हीं बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है. हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

परिजनों के मुताबिक, दोनों सामान्य तरीके से घर से निकले थे. उन्हें क्या पता था कि कुछ ही देर बाद एक सड़क हादसा उनकी जिंदगी खत्म कर देगा. पति-पत्नी की एक साथ मौत से परिवार के सामने अब बच्चों की परवरिश और भविष्य की बड़ी चिंता भी खड़ी हो गई है.

पुलिस कर रही हादसे की जांच

मांझा थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है.

एनएच-27 पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. बच्चों की फीस जमा करने निकले पति-पत्नी का सफर मौत के साथ खत्म हो गया और पीछे रह गए उनके बच्चे और परिवार की कभी न भरने वाली पीड़ा.