ब्रेकिंग
दिल्ली का दौरा बीच में छोड़ पटना लौटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मेदांता अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल बंगले के बाद अब लालू परिवार की सुरक्षा पर सरकारी गाज, जेड प्लस सिक्योरिटी छीनी, तेजप्रताप को भी झटकाअपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ना एक लड़की को पड़ गया महंगा, सारण के खैरा थाने में केस दर्जमुजफ्फरपुर अग्निकांड पर प्रसाद हॉस्पिटल का बयान आया सामने, शॉर्ट सर्किट को बताया हादसे की वजहमुख्यमंत्री आवास के विस्तार का आदेश रद्द, अलग रहेगा 1 अणे मार्ग और 5 देशरत्न का बंगलादिल्ली का दौरा बीच में छोड़ पटना लौटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मेदांता अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल बंगले के बाद अब लालू परिवार की सुरक्षा पर सरकारी गाज, जेड प्लस सिक्योरिटी छीनी, तेजप्रताप को भी झटकाअपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ना एक लड़की को पड़ गया महंगा, सारण के खैरा थाने में केस दर्जमुजफ्फरपुर अग्निकांड पर प्रसाद हॉस्पिटल का बयान आया सामने, शॉर्ट सर्किट को बताया हादसे की वजहमुख्यमंत्री आवास के विस्तार का आदेश रद्द, अलग रहेगा 1 अणे मार्ग और 5 देशरत्न का बंगला

दो साल बाद खुला राज! लापता युवक की हत्या का पर्दाफाश, नाले से मिला नरकंकाल

गोपालगंज के कुचायकोट में दो साल पहले लापता युवक चंदन कुमार की हत्या का खुलासा हुआ है। दोस्तों ने ही गमछे से गला दबाकर हत्या की और शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज
दोस्त निकला कातिल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां दो साल पहले लापता हुए युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा सिरिसिया गांव से गायब हुए 22 वर्षीय युवक चंदन कुमार की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर एक नाले से युवक का नरकंकाल बरामद किया गया है। 


इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक चंदन कुमार 28 फरवरी 2024 की शाम करीब 6 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने उसके साथ गए दोस्तों से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 


परिवार ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। धीरे-धीरे मामला ठंडा पड़ता गया, लेकिन परिवार को अपने बेटे के लौटने की उम्मीद बनी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच में जुटी रही। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया और हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे और मृतक चंदन कुमार कूड़ा बीनने का काम करते थे।


 इसी दौरान इलाके में काम करने को लेकर विवाद हो गया था, जो धीरे-धीरे दुश्मनी में बदल गया। इसी रंजिश में आरोपियों ने गमछे से गला दबाकर चंदन कुमार की हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया था, ताकि किसी को घटना की जानकारी न मिल सके। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने नाले से नरकंकाल बरामद किया, जिसकी पहचान चंदन कुमार के रूप में की गई। दो साल बाद बेटे का सच सामने आने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 


एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मामले के सफल उद्भेदन में शामिल पुलिस टीम को 5-5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने को लेकर तत्कालीन कुचायकोट थाना अध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दो साल बाद सामने आए इस दर्दनाक सच ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। परिवार के लोगों की आंखें अब भी नम हैं और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

दो साल बाद खुला राज! लापता युवक की हत्या का पर्दाफाश, नाले से मिला नरकंकाल

दो साल बाद खुला राज! लापता युवक की हत्या का पर्दाफाश, नाले से मिला नरकंकालदो साल बाद खुला राज! लापता युवक की हत्या का पर्दाफाश, नाले से मिला नरकंकाल

दो साल बाद खुला राज! लापता युवक की हत्या का पर्दाफाश, नाले से मिला नरकंकाल

दो साल बाद खुला राज! लापता युवक की हत्या का पर्दाफाश, नाले से मिला नरकंकाल