ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

गोपालगंज में गिरी आकाशीय बिजली, 13 साल के किशोर की मौत, 4 लोग झुलसे

गोपालगंज के राजवाही गांव में बारिश से बचने के लिए मड़ई में छिपे पांच लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले में बारिश से बचने के लिए मड़ई में छिपे ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी। हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलसकर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के पांच लोग चंवर में भैंस चराने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग पास की एक मड़ई में जाकर छिप गए।


इसी बीच तेज आवाज के साथ मड़ई पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से 13 वर्षीय आत्मा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धनंजय यादव, राहुल यादव, ध्रुप यादव और शम्भू भगत झुलसकर घायल हो गए।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।


मृतक आत्मा यादव राजवाही गांव निवासी बहादुर यादव का 13 वर्षीय पुत्र था। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट

टैग्स