ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

गंडक नदी की तेज धारा में फंसे चार युवक, तीन को बचाया गया, एक की तलाश जारी

गोपालगंज के यादोपुर थाना क्षेत्र में गंडक नदी में नहाने गए चार युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि एक युवक लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश अभियान में जुटी है।

बिहार न्यूज
सर्च अभियान जारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ:  गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंडक नदी में नहाने गए चार युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित प्रयास से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक युवक अभी भी लापता बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और एसडीआरएफ टीम को भी सूचना देकर खोज अभियान तेज कर दिया गया है।


गोपालगंज जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मशानथाना गांव के समीप गंडक नदी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार को चार युवक नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक नदी की तेज धारा में सभी युवक फंस गए और देखते ही देखते बहने लगे। युवकों को बहता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए तेज बहाव के बीच तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि एक युवक नदी की तेज धारा में लापता हो गया, जिसकी तलाश लगातार जारी है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही यादोपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लापता युवक की तलाश के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी सूचित किया गया है ताकि आधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षित टीम की मदद से युवक का जल्द पता लगाया जा सके। पुलिस, प्रशासन और ग्रामीण मिलकर लगातार नदी किनारे खोज अभियान चला रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल है। परिजन और ग्रामीण लगातार युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम और बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए नदियों में नहाने या गहरे पानी में जाने से बचें तथा सावधानी बरतें।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट 

टैग्स