ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

गोपालगंज में गंडक नदी से बहकर आ रहीं मरी मछलियां, खाने और बेचने पर प्रशासन ने लगाई रोक

Gopalganj News: गंडक नदी में नेपाल से बहकर आ रहीं मरी मछलियों को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीएम ने खरीद-बिक्री और सेवन पर रोक लगाने की अपील की।

बिहार न्यूज
मरी मछलियों की खरीद-बिक्री पर रोक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गंडक नदी में नेपाल की ओर से बहकर बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां पहुंचने से लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। मामले को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन ने आम लोगों और मछली कारोबारियों को सावधान किया है। जिलाधिकारी समीर सौरभ ने अपील की है कि नदी से बहकर आने वाली मरी हुई मछलियों को न खरीदें, न बेचें और किसी भी स्थिति में उनका सेवन न करें।


प्रशासन के अनुसार, गंडक नदी में लगातार मरी हुई मछलियां बहकर आ रही हैं। इसे देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी संभावित खतरे से बचाने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


मरी मछलियों की खरीद-बिक्री से बचने की अपील

डीएम समीर सौरभ ने कहा कि नेपाल की ओर से गंडक नदी के रास्ते बहकर आने वाली मरी हुई मछलियों का सेवन बिल्कुल न किया जाए। प्रशासन ने ऐसी मछलियों की खरीद-बिक्री से भी पूरी तरह बचने की अपील की है।


बताया जा रहा है कि कुछ लोग नदी से मरी हुई मछलियां पकड़कर उन्हें बाजार में बेचने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे लोगों और मछली कारोबारियों को चेतावनी दी है कि वे इन मछलियों को दूसरे बाजारों में भी न भेजें।


मछलियों के मरने की वजह अभी स्पष्ट नहीं

गंडक नदी में इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मरने की वजह फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में प्रशासन ने किसी भी संभावित स्वास्थ्य जोखिम को देखते हुए लोगों को इन मछलियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।


मामले को लेकर मत्स्य विभाग की ओर से भी सूचना जारी की गई है। प्रशासन का कहना है कि जब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक गंडक नदी से बहकर आने वाली मरी हुई मछलियों का सेवन या कारोबार नहीं किया जाए।


डीएम की अपील—मरी मछली से रहें दूर

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मरी हुई मछलियों को खरीदने या खाने से बचें और इनके कारोबार की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों को जानकारी दें। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सावधानी बरती जा रही है।

नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट

टैग्स