ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

Bihar News: गंडक नहर का बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी; जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत

Bihar News: गोपालगंज में गंडक नहर का बांध टूटने से आसपास के गांवों और खेतों में पानी फैल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और नहर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही...

Bihar News: गंडक नहर का बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी; जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: गोपालगंज जिले में गंडक नहर में पानी छोड़े जाने के बाद बड़ा हादसा सामने आया है. बरौली प्रखंड के कहला विसुनपुरा इलाके में सारण गंडक नहर का बांध अचानक टूट गया, जिसके बाद नहर का पानी तेजी से आसपास के गांवों और खेतों की ओर फैलने लगा. पानी का बहाव बढ़ता देख ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया और इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई.


बांध टूटने की सूचना मिलते ही नहर विभाग और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. अधिकारियों की निगरानी में टूटे हुए हिस्से की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया. साथ ही पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए नहर में पानी छोड़ने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है. 


बरौली थाना क्षेत्र के कहला विसुनपुरा में नहर टूटने से बड़ी मात्रा में पानी खेतों और निचले इलाकों में पहुंच गया. ग्रामीणों का कहना है कि अचानक पानी आने से लोगों में चिंता बढ़ गई थी. हालांकि प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू कर दी.


सदर एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि नहर विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है. बांध टूटने के तुरंत बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया और प्रभावित क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी तरह की बड़ी समस्या पैदा न हो.


वहीं नहर विभाग के कार्यपालक अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि 15 जून से नहर में पानी का संचालन शुरू किया गया था. विभाग की ओर से सीमित मात्रा में पानी की मांग की गई थी, लेकिन जरूरत से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण नहर पर दबाव बढ़ गया.


उन्होंने बताया कि नहर में करीब 1000 क्यूसेक पानी की आवश्यकता बताई गई थी, जबकि इसके मुकाबले करीब 11 हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित हो गया. इसी वजह से नहर का बांध दबाव नहीं झेल सका और कमजोर हिस्सा टूट गया.


अधिकारियों के मुताबिक बांध टूटने की मुख्य वजह पानी का अत्यधिक दबाव है. फिलहाल पानी का बहाव रोक दिया गया है और मरम्मत का काम लगातार जारी है. विभाग का दावा है कि अगले दो से तीन दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य कर ली जाएगी.