ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

Bihar Crime News: गोपालगंज में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 181 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है। अलग-अलग जगहों पर हुई कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब ढोने में इस्तेमाल...

बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त
181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान दो वाहनों से 181 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की गई. कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शराब तस्करी में इस्तेमाल दोनों वाहनों को भी उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है.


पहली कार्रवाई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया पुल के पास की गई. यहां उत्पाद विभाग की टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने एक महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन से 103.6 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.


शराब बरामद होने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में एक उचकागांव थाना क्षेत्र और दूसरा कुचायकोट थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. दोनों से शराब की खेप के संबंध में पूछताछ की जा रही है.


वहीं दूसरी कार्रवाई माझागढ़ थाना क्षेत्र में की गई. यहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक मारुति कार को रोककर तलाशी ली. जांच के दौरान कार से 77.76 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. मामले में बेतिया निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया गया.


उत्पाद विभाग के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार सघन छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है. गुप्त सूचना मिलने पर टीम तत्काल कार्रवाई कर रही है.


दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उत्पाद विभाग शराब की खेप के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों के बारे में भी जानकारी जुटा रहा है. बरामद शराब और जब्त वाहनों को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.