ब्रेकिंग
चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..

TRE-4 और शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी?

Bihar News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गोपालगंज में TRE-4 शिक्षक भर्ती और ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि जुलाई में BPSC को अधियाचन भेजा जाएगा और जून तक ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शनिवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने समाहरणालय परिसर में आयोजित बीससूत्री समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं और शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। बैठक समाप्त होने के बाद शिक्षा मंत्री ने शिक्षक नियुक्ति और स्थानांतरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।


बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संबंध में निर्णय ले लिया है और इसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अधियाचन भेज दिया जाएगा, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


शिक्षकों के स्थानांतरण के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जून महीने तक ट्रांसफर से जुड़े सभी मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों को बड़ी राहत देने जा रही है और स्थानांतरण नीति को अधिक सुविधाजनक बनाया जा रहा है।


मिथिलेश तिवारी ने बताया कि महिला शिक्षकों को उनके नजदीकी पंचायतों में पदस्थापित करने की व्यवस्था की जा रही है, जबकि पुरुष शिक्षकों को उनके गृह जिले में ही नियुक्ति देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि किसी भी शिक्षक को दूसरे जिले में कार्यरत न रहना पड़े और सभी शिक्षकों की पोस्टिंग उनके अपने जिले में सुनिश्चित की जाए।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई भर्ती और स्थानांतरण नीति से शिक्षकों को काफी सुविधा मिलेगी तथा विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था और बेहतर होगी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता