ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

Bihar Politics: जाम में फंसी सरकार..गाड़ी से उतरकर पैदल ही निकले मंत्री जी, सायरन बजते रही लेकिन लोग नहीं हटे, मजबूरन...

Bihar Politics: जाम के झाम से आम लोग ही नहीं खास भी परेशान हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री को भी भीषण जाम का सामना करना पड़ा.

Bihar Politics: जाम में फंसी सरकार..गाड़ी से उतरकर पैदल ही निकले मंत्री जी, सायरन बजते रही लेकिन लोग नहीं हटे, मजबूरन...
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में जाम के झाम से आम लोग ही नहीं खास भी परेशान हैं. राजधानी पटना से लेकर जिला मुख्यालयों में जाम की भयावह स्थिति है. हालात ऐसे हैं कि सरकार को भी जाम का सामना करना पड़ रहा है. गोपालगंज शहर में सरकार को भीषण जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा. मजबूर होकर नीतीश कैबिनेट के मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को गाड़ी से उतर पैदल जाना पड़ा. 

जाम में फंसी सरकार..गाड़ी से उतर कर पैदल जाना पड़ा

गोपालगंज के महाजाम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल भी फंस गए. जाम में मंत्री का काफिला फंस गया. इंतजार किया, लेकिन महाजाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था. इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री अपनी गाड़ी से उतर गए. मंत्री के गाड़ी से उतरे ही आगे-पीछे चल रही पुलिस वाले भी गाड़ी से उतर गए और पैदल चलने लगे. 

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने निकले थे भाजपा अध्यक्ष

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल गाड़ी से उतर कर पैदल ही कार्यक्रम स्थल के लिए निकल गए। बता दें, आज बुधवार को गोपालंगज के वी.एम. मैदान में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन है। इसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिलीप जायसवाल सर्किट हाउस से निकले थे. लेकिन मंत्री जी जाम में फंस गए. विवश होकर मंत्री जी गाड़ी से उतर कर पैदल ही कार्यक्रम स्थल के लिए निकल पड़े.