ब्रेकिंग
Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम

बिहार में 33 शिक्षकों पर एक्शन की तैयारी, 100 किमी दूर से लगाई ऑनलाइन-बायोमेट्रिक हाजिरी; DEO से रिपोर्ट तलब

Bihar Teacher News: गोपालगंज में 33 शिक्षकों पर विद्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर रहकर ऑनलाइन और बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने का आरोप लगा है। जिला प्रशासन ने मामले में रिपोर्ट तलब की है और दोषी पाए जाने पर निलंबन समेत कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार के गोपालगंज में 33 शिक्षकों पर विद्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर रहकर ऑनलाइन अथवा बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का आरोप लगा है। इस मामले में संबंधित शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जांच के दौरान सामने आई इस कथित अनियमितता को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।


मामले में अब तक अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराए जाने पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, गोपालगंज ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को स्मरण पत्र भेजकर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।


पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में पहले भी आवश्यक कार्रवाई कर अनुपालन प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। इसी कारण दोबारा स्मरण पत्र जारी किया गया है।


जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कुछ शिक्षकों ने कथित तौर पर विद्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित स्थानों से ऑनलाइन या बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की थी। विभाग ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा था और मामले की जांच शुरू कर दी थी।


जिला प्रशासन ने डीईओ से तीन दिनों के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति से जिला पदाधिकारी (डीएम) को अवगत कराया जा सके। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित शिक्षकों पर निलंबन सहित अन्य कड़ी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। विभाग पूरे प्रकरण की गहन जांच कर जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता