ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

गोपालगंज में गौ संरक्षण के समर्थन में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, बूचड़खाने बंद करने और गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

गोपालगंज में मुस्लिम समाज के लोगों ने गौ संरक्षण और सामाजिक सौहार्द के समर्थन में जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने बूचड़खानों पर रोक, गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून और गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

बिहार न्यूज
सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग गौ माता के सम्मान में सड़कों पर उतरे और गौ संरक्षण को लेकर अपनी मांग बुलंद की। 


गोपालगंज में मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर विशाल जुलूस निकाला। इस दौरान “गौ माता का सम्मान, देश का अभिमान”जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अनुमंडल कार्यालय तक पहुंचा। जुलूस में शामिल लोगों का कहना था कि गौ माता हिंदू समाज में आस्था और सम्मान का प्रतीक हैं। समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए गौ संरक्षण को बढ़ावा देना जरूरी है।


मुस्लिम भाइयों का कहना था कि “हम किसी समुदाय के खिलाफ नहीं हैं। हमारा उद्देश्य समाज में एकता और आपसी सम्मान को मजबूत बनाना है। गोपालगंज का मुस्लिम समाज हमेशा भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ खड़ा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने देशभर में बूचड़खानों को बंद करने, गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग उठाई। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की अपील की। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। इस पहल को कई लोग हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाली पहल के रूप में देख रहे हैं।

टैग्स